• 15 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

हमने अमेरिकी युद्धपोत को अपने जलक्षेत्र में घुसपैठ से रोका : रूस


शनि, 16 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

मॉस्को, 15 अक्टूबर (एपी) : रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी युद्धपोत ने शुक्रवार को एक अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को उसके जल क्षेत्र में घुसने से रोक दिया। रूस ने इसे अमेरिकी युद्धपोत द्वारा जापान सागर के उसके जल क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करार दिया।

यह घटना ऐसे समय में सामने आयी है जब इस क्षेत्र में चीन और रूस ने संयुक्त नौसेना अभ्यास किया है।

मंत्रालय ने कहा कि रूसी जल क्षेत्र से वापस जाने को लेकर की कई चेतावनियां दी गईं जिसे नजरअंदाज करने के चलते रूसी युद्धपोत को अमेरिकी युद्धपोत के नजदीक ले जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत ने बाद में अपना रास्ता बदल लिया और वापस चला गया।

*******************




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख