Warning: session_start(): open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php74/sess_c40b1847648d43980cfd1bd83a9811d6, O_RDWR) failed: No space left on device (28) in /home/chanakyaforum/public_html/wp-content/themes/chanakyaforum/functions.php on line 2

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php74) in /home/chanakyaforum/public_html/wp-content/themes/chanakyaforum/functions.php on line 2
हमारे बारे में - Chanakya Forum
  • 05 June, 2023
Geopolitics & National Security
MENU

  हमारा नजरिया

भूगोलीय राजनीति, विदेश मामले, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा पर सबसे विश्वसनीय भारतीय प्रकाशन बनना।

  हमारा लक्ष्य

  • दुनिया भर के बेहतरीन दिग्गजों के साथ साझेदारी करना और हमारे पाठकों के समक्ष सबसे सम्मानित और विश्वसनीय विशेषज्ञों के विचार और विश्लेषण लाना।
  • हमारे विश्लेषण और विचारों में हमेशा निष्पक्ष रहना।
  • उभरते विश्लेषकों और विशेषज्ञों को एक वैश्विक मंच प्रदान करना, जिससे नए विशेषज्ञ अपनी आवाज उठा सकें।
  • भूगोलीय राजनीति, विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चाओं में हर वर्ग को शामिल करना। चाणक्य फोरम का मानना है कि यह विषय सभी के लिए सुलभ होने चाहिए जिन पर लंबे समय तक कुछ चुनिंदा लोगों का आधिपत्य रहा।

चाणक्य फोरम के बारे में

चाणक्य फोरम भू-राजनीति, विदेशी मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर प्रकाशित एक वैश्विक पत्रिका है। इसके संस्थापक मेजर गौरव आर्य (सेवानिवृत्त) हैं।। वह इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

चाणक्य फोरम अपने दृष्टिकोण में वैश्विक है, लेकिन इसकी आत्मा विशिष्ट रूप से भारतीय है। हम न केवल यह विश्लेषण करना चाहते हैं कि दुनिया भारत को कैसे देखती है, बल्कि यह भी कि भारत दुनिया को कैसे देखता है, राष्ट्रों के बीच संबंध एवं अंतर्भाव और तनाव जो अक्सर उन संबंधों को प्रभावित करते हैं। राष्ट्रों के बीच कोई स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होते हैं, केवल स्थायी हित होते हैं, हम इस प्रसिद्ध कथन का भी लगातार विश्लेषण और पुन: विश्लेषण करने का प्रयास करते हैं।

हम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक ज्ञान का प्रसार करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहते हैं और मानते हैं कि परिवर्तन होने के लिए, ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करना जरूरी है। बहुत लंबे समय से, कुछ लोगों ने ज्ञान को कम व स्थिर लाभ के लिए घेर कर रखा है। इसे बदलना होगा।

चाणक्य फोरम उन वैश्विक थिंक टैंक यानी विचारकों और प्रकाशनों के साथ साझेदारी कर तालमेल बढ़ाएगा जो अपनी विश्वसनीयता, विश्लेषण और असाधारण बौद्धिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

चाणक्य फोरम में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे पाठक हमारे परिश्रम का केंद्र बने रहें और हमारे लेखक, हमारे मार्गदर्शक।