• 26 April, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

अमेरिकी नौसेना के उच्च अधिकारी ने भारतीय नौसेना के साथ गठजोड़ को अटूट बताया


शनि, 16 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) : अमेरिकी नौसेना के ‘ऑपरेशंस’ प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे ने शुक्रवार को कहा कि एक मजबूत समुद्री बल के बिना सागर में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय और अमेरिकी नौसेनाओं के बीच गठजोड़ को “अटूट” करार दिया।

एडमिरल गिल्डे ने मुंबई स्थित भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के दौरे पर यह बयान दिया। अपने संबोधन में एडमिरल गिल्डे ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को “वर्तमान और भविष्य में उम्मीद की किरण” बनाने के लिए दोनों नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अमेरिकी नौसेना के अनुसार, उन्होंने कहा कि समुद्र के भीतर और ऊपर “शांति तथा समृद्धि” के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। एडमिरल गिल्डे ने कहा, “मजबूत समुद्री बल के बिना सागर में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती।”

गिल्डे भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं जिसके अंत में वह मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमारा गठजोड़ अटूट है। हमारी नौसेनाओं के बीच सहयोग स्थायी रखने और बढ़ाने के प्रति अमेरिकी नौसेना प्रतिबद्ध है। मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं। बेशक हमारी ताकत एकता में है।”

******************




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख