• 24 May, 2024
Foreign Affairs, Geopolitics & National Security
MENU

सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तख्तापलट के प्रयासों की निंदा की


मंगल, 26 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

काहिरा, 25 अक्टूबर (एपी) : सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने देश में तख्तापलट की आशंका और इस उत्तरपूर्वी अफ्रीकी देश के लोकतंत्र को कमतर करने की कोशिशों की निंदा की है।

सूडान में सोमवार को संभावित सैन्य तख्तापलट की खबरें आयी। सुबह तक सूचना मंत्रालय ने पुष्टि कर दी कि प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

हाल में गठित संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री, सरकारी अधिकारियों और नेताओं को हिरासत में लेने की खबरें अस्वीकार्य हैं।

उसने सूडान के सुरक्षा बलों से ‘‘उन लोगों को तत्काल रिहा करने के लिए कहा जिन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया या घर में नजरबंद किया गया है’’ और सभी पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया।

******************




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख