• 05 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान की सेना से सत्ता लौटाने, प्रदर्शनों पर ध्यान देने को कहा


रवि, 31 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

काहिरा, 31 अक्टूबर (एपी) : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रविवार को सूडान के सैन्य जनरल से देश की सत्ता लौटाने का आग्रह किया। एक दिन पहले ही तख्तापलट के बाद से देश में सबसे बड़े लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे।

गुतारेस ने कहा कि सैन्य अधिकारियों को शनिवार के विरोध प्रदर्शनों पर ‘‘ध्यान देना’’ चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह वैध संवैधानिक व्यवस्था की तरफ लौटने का समय है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव सत्ता साझेदारी समझौते का जिक्र कर रहे थे जिसके तहत उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामी सरकार को हटाने के बाद अप्रैल 2019 में संयुक्त सैन्य-नागरिक शासन स्थापित किया गया। गुतारेस ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। राजधानी खार्तूम से सटे शहर ओमदुरमन में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

डॉक्टरों के एक संगठन ने कहा कि ओमदुरमन और अन्य जगहों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने, गोलीबारी, हिंसा में 110 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सूडान के डॉक्टरों की कमेटी और कार्यकर्ताओं के मुताबिक तख्तापलट के बाद से गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हुई है और 280 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले जनरल अब्देल-फतह बुहरान ने दावा किया है कि राजनीतिक समूहों के बीच बढ़ते विभाजन के कारण गृहयुद्ध को रोकने के लिए तख्तापलट आवश्यक था।

**********************




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख