• 03 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

चीन से उत्पन्न चिंताओं के बीच जापान, वियतनाम ने रक्षा हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए


रवि, 12 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

तोक्यो, 12 सितंबर (एपी) : जापान और वियतनाम ने शनिवार को रक्षा हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अब जापान, रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी वियतनाम को मुहैया कर सकेगा।

माना जा रहा है कि चीन के बढ़ते सैन्य प्रभाव से जुड़ी चिंताओं के बीच दोनों देश अपने सैन्य सहयोग को गति दे रहे हैं।

जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों की रक्षा साझेदारी ‘नये मुकाम’ पर पहुंची है और जापान-वियतनाम की योजना बहुराष्ट्रीय संयुक्त युद्धाभ्यास और अन्य तरीकों से रक्षा संबंधों को मजबूत करने की है।

मंत्रालय ने कहा कि नौसेना के पोतों सहित विशेष उपकरणों के हस्तांतरण की विस्तृत रूपरेखा बातचीत के जरिये तय की जाएगी। किशी की वियतनामी समकक्ष फान वान गियांग से हनोई में वार्ता ऐसे समय हुई है, जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी वियतनाम की राजधानी में दो दिवसीय दौरे पर थे।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि किशी और गियांग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन और उड़ानों की स्वतंत्रता के महत्व पर सहमत हुए। दोनों नेताओं ने साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में सहयोग पर भी सहमति जताई।

*******




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (1)

Aditya Sharma

सितम्बर 14, 2021
India must provide it's brahmos missile to Vietnam , we need such stances of hard power.

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख