• 19 September, 2024
Foreign Affairs, Geopolitics & National Security
MENU

इजराइली सेना ने गाजा पर हवाई हमला किया, नाबलस में एक किशोर की मौत


बुध, 25 अगस्त 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

तेल अवीव, 24 अगस्त (एपी) इजराइली जंगी विमानों ने रात भर गाजा में हमले किये जिसके बाद हमास ने भी मशीनगनों से गोलीबारी की। मई में हुए 11 दिनों के संघर्ष के बाद से यह सबसे भीषण, सीमा पार की लड़ाई है।

फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि इजराइली सेना के साथ संघर्ष में कब्जे वाले पश्चिमी तट पर एक किशोर मारा गया। फलस्तीनी प्रशासन के अनुसार, नाबलस में सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान 15 साल के एक किशोर के सिर में गोली लग गयी और वह मारा गया।

इजराइली सेना ने कहा कि सैनिक बलाटा शरणार्थी शिविर में छापा मार रहे थे, कि उसी दौरान समीप की छतों से उन पर हमला किया जाने लगा।

सेना ने कहा कि सैनिकों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जा रहे थे, तभी सैनिकों ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी क्योंकि वह उन पर एक बड़ी सी वस्तु गिराने वाला था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमाद हशाश नामक यह किशोर वही तो नहीं है, जो मारा गया।

इजराइली सेना ने कहा कि रात भर गाजा पट्टी में हमास के हथियार विनिर्माण स्थल, एक सुरंग और एक भूमिगत रॉकेट लांच स्थल को निशाना बनाया गया।

यह हिंसा ऐसे वक्त हुई है जब मिस्र की मध्यस्थता में हो रही वार्ता की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

एपी

राजकुमार मनीषा

मनीषा




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख