• 05 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

भारतीय नौसेना के पोत ने मिस्र के युद्धक पोत के साथ अभ्यास किया


बुध, 08 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) : भारतीय नौसेना के युद्धक पोत आईएनएस तबर ने मिस्र के नौसेना के युद्धक पोत के साथ भूमध्यसागर में सैन्य अभ्यास किया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित अभ्यास में कई गतिविधियां शामिल थीं जिसमें नौसेना के कई तरह के अभियानों का अभ्यास किया गया। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अभ्यास में अलग-अलग तरह के खतरे के माहौल, समुद्र के अंदर संदिग्ध पोत को पकड़ने का अभियान, संचार प्रक्रिया, समुद्री क्षेत्र में संयुक्त विकास जैसे अभियान शामिल थे।’’

अधिकारी ने बताया कि अभ्यास की मुख्य विशेषता एक-दूसरे के पोत पर ‘हेलो ऑपरेशन’ चलाया जाना था। अधिकारी ने कहा कि अभ्यास दोनों नौसेना के बीच परस्पर अभियान को बढ़ावा देने के मामले में महत्वपूर्ण है।

********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (1)

Pushpendra Singh

सितम्बर 08, 2021
pls Mention the name of the military exercise in the view of Govt Exam perspective...thank you.

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख