• 16 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

अदन की खाड़ी में भारत और जर्मनी की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया


शनि, 28 अगस्त 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) यमन के निकट अदन की खाड़ी में भारत और जर्मनी की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया, जिसमें हेलिकॉप्टरों को उतारना और तलाशी व जब्ती अभियान शामिल था।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘त्रिकंड’ ने जर्मन युद्धपोत ‘बेयर्न’ के साथ बृहस्पतिवार को अदन की खाड़ी में अभ्यास किया।

भारतीय नौसेना के बयान में कहा गया, “इस अभ्यास में एक दूसरे के युद्धपोत पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग (क्रॉस डेक हेलो लैंडिंग) और पोत पर तलाशी व जब्ती अभियान शामिल था।”

समुद्री डकैतों के खिलाफ गश्त के लिये भारतीय नौसेना का पोत त्रिकंड अदन की खाड़ी में तैनात है।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख