• 16 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

भारत व इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने अभ्यास शुरू किया


मंगल, 21 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) : भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने सोमवार को सुन्दा जलडमरूमध्य में तीन दिवसीय व्यापक युद्ध अभ्यास शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने ‘समुद्र शक्ति’ सैन्य अभ्यास के तीसरे संस्करण के लिए अपने दो प्रमुख युद्धपोतों शिवालिक और कदमत को तैनात किया है। दोनों पोत शनिवार को जकार्ता पहुंचे। सुन्दा जलडमरूमध्य इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनान, दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में आपसी समझ और अंतर-संचालन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, ‘यह अभ्यास सर्वोत्तम चलनों को साझा करने तथा समुद्री सुरक्षा अभियानों की सामान्य समझ विकसित करने के लिए एक उपयुक्त मंच भी मुहैया करेगा।’

भारतीय नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान पी8आई भी इस अभ्यास में भाग ले रहा है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ तहत के तहत 2018 में समुद्र शक्ति सैन्य अभ्यास की कल्पना द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के रूप में की गयी थी।

प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा नीतियों के तहत समुद्र शक्ति अभ्यास के तीसरा संस्करण का आयोजन कोविड के मद्देनजर सुरक्षित वातावरण में किया जा रहा है और इसमें दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मित्रता के बंधन को प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया गया है।

***********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख