• 05 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

भारत मार्च में ‘रक्षा प्रदर्शनी’ के दौरान अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेगा


मंगल, 14 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) : भारत रक्षा प्रदर्शनी-2022 के साथ-साथ आयोजित होने वाली अगली भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता में अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेगा जो अगले साल मार्च में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होगी। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ” यह निर्णय लिया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता में अफ्रीकी राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे।”

बयान के मुताबिक, इस बार भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का व्‍यापक विषय ”भारत-अफ्रीका: रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और तालमेल के लिए रणनीति अपनाना” होगा।

रक्षा प्रदर्शनी अगले साल 11 से 13 मार्च के लिए प्रस्तावित है।

*******




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख