• 18 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

भारत, श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग पर 12 दिन का सैन्याभ्यास शुरू किया


सोम, 04 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

कोलंबो, चार अक्टूबर (भाषा) : भारत और श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्वी श्रीलंकाई जिले अंपारा के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में 12 दिन का सैन्याभ्यास शुरू किया।

श्रीलंका की सेना ने कहा कि ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास का आठवां सत्र चार अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कर्नल प्रकाश कुमार के नेतृत्व में भारतीय सेना के 120 सशस्त्र जवानों की टुकड़ी भाग ले रही है।

उसने कहा कि दो या अधिक देशों के बीच आतंकवाद, परस्पर अभियान संबंधी कौशल, संयुक्त रणनीतिक अभ्यासों के आयोजन और एक दूसरे के सर्वश्रेष्ठ अनुभवों को साझा करने पर समझ बढ़ाने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना तैयार की गयी।

सेना ने कहा कि भारतीय सैनिक शनिवार को भारतीय वायु सेना के विमान से यहां पहुंचे। यह वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हर साल भारत या श्रीलंका में होता है।

श्रीलंका में अप्रैल 2019 में बड़ी संख्या में बम विस्फोट हुए थे जिनमें 300 से अधिक लोग मारे गये थे। विस्फोटों की पृष्ठभूमि में भारत और श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग को बढ़ाया।

मित्र शक्ति सैन्याभ्यास का सातवां सत्र 2019 में पुणे में आयोजित किया गया था।

**********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख