• 17 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

यूरोपीय संघ के नेता बाल्कन देशों को सदस्यता समय सीमा बताने में विफल रहे


गुरु, 07 अक्टूबर 2021   |   2 मिनट में पढ़ें

ब्रडो कैसल (स्लोवेनिया), छह अक्टूबर (एपी) : यूरोपीय संघ के नेताओं ने छह बाल्कन देशों को आश्वस्त करने की कोशिश की कि यदि वे उसके मानकों को पूरा करते हैं तो वे व्यापार समूह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि नेता बुधवार को इस संबंध में एक विश्वसनीय संकेत देने में विफल रहे कि निकट भविष्य में यूरोपीय संघ की विस्तार प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा।

अल्बानिया, बोस्निया, कोसोवो, मोंटेनिग्रो, उत्तरी मैसेडोनिया और सर्बिया के ‘‘यूरोपीय परिप्रेक्ष्य’’ के बारे में वर्षों से बात करने के बावजूद, उन्हें शामिल करने के संबंध में यूरोपीय संघ की प्रगति रूकी हुई है। अल्बानिया और उत्तरी मैसेडोनिया ने वार्ता शुरू करने के मानदंडों को पूरा किया है, लेकिन सभी 27 देशों को इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से सहमत होना चाहिए।

स्लोवेनिया के ब्रडो कैसल में एक बैठक में यूरोपीय संघ के नेताओं को ‘‘पश्चिमी बाल्कन के यूरोपीय परिप्रेक्ष्य के लिए स्पष्ट समर्थन’’ की पुष्टि करने का मौका मिला । लेकिन उन्होंने जोर दिया कि कोई भी प्रगति ‘‘भागीदारों द्वारा विश्वसनीय सुधारों, निष्पक्ष और कठोर शर्तों और स्वयं के गुणों के सिद्धांत पर आधारित होगी।’’

फ्रांस ने दो साल पहले जोर देकर कहा था कि नए सदस्यों को शामिल करने से पहले यूरोपीय संघ के कामकाज और निर्णय लेने में सुधार किया जाना चाहिए।

उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरान जेव ने कहा कि यदि यूरोपीय संघ के वादे वास्तविकता में नहीं बदलते हैं, तो ‘‘पश्चिमी बाल्कन के लोग बड़ी निराशा महसूस करेंगे जो एकता और सहयोग के यूरोपीय विचार को काफी नुकसान पहुंचाएंगे।’’

बाल्कन क्षेत्र के छह राष्ट्र यूरोपीय संघ की सदस्यता मार्ग पर विभिन्न चरणों में हैं। इस दिशा में मोंटेनिग्रो और सर्बिया सबसे आगे हैं। अल्बानिया और उत्तरी मैसेडोनिया वार्ता की आधिकारिक शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और कोसोवो तथा बोस्निया संभावित उम्मीदवार हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि अभी भी इस दिशा में काम किया जाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें यूरोपीय संघ में चाहते हैं। हम एक यूरोपीय परिवार हैं। हम एक ही इतिहास साझा करते हैं, हम समान मूल्यों को साझा करते हैं।’’

*******************




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख