• 12 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

पंजशीर में तालिबान के हमले में मदद करने के लिए पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग


गुरु, 09 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

वाशिंगटन, नौ सितंबर (भाषा) : अमेरिका के एक सांसद ने अफगानिस्तान के पंजशीर में तालिबान के हमले में कथित तौर पर मदद करने के लिए पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इलिनोइस के सांसद एडम किन्ज़िंगर ने कहा,‘‘ अगर पुष्टि हो जाती है तो हमें न सिर्फ सभी सहायताएं बंद कर देनी चाहिए, बल्कि हमें प्रतिबंध भी लगाने चाहिए। पाकिस्तान अब हमें दिखा रहा है कि उसने वर्षों हमसे झूठ बोला, उन्होंने तालिबान को बनाया और उन्हें संरक्षण भी दिया। ’’

सांसद का यह बयान ‘फॉक्स न्यूज’ की उस खबर के बाद आया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना पंजशीर में तालिबान के हमलों में सहयोग कर रही है, जिनमें पाकिस्तानी विशेष बलों के 27 विमानों से हमले और उसके द्वारा किए ड्रोन हमले शामिल हैं।

******




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (1)

Arun K

सितम्बर 10, 2021
चलो आज देर से ही सही किसी को तो अमेरिका में पाकिस्तान की असलियत पता चली। जब आँख खुली तभी सवेरा। और क्या बोले

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख