• 28 April, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

पश्चिमी कुमाऊं में हिमस्खलन: नौसेना के तीन अधिकारियों, एक नाविक के शव बरामद


रवि, 03 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली/उत्तरकाशी, दो अक्टूबर (भाषा) : उत्तराखंड के पश्चिमी कुमाऊं क्षेत्र की त्रिशूल चोटी पर हिमस्खलन स्थल से शनिवार को भारतीय नौसेना के तीन अधिकारियों और एक नाविक का शव बरामद किया गया। ये सभी लोग एक पर्वतारोहण अभियान दल के सदस्य थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पांचवें नौसैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं, जो शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए छह लोगों में शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में जान गंवाने वाले नौसेना के कर्मियों में लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और नाविक हरिओम शामिल हैं। तलाश और बचाव अभियान चलाने के लिए कई एजेंसियों की एक टीम को तैनात किया गया था।

प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 7,120 मीटर ऊंचाई वाली त्रिशूल चोटी पर पर्वतारोहण लिए एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के लिए वे तीन सितंबर को मुंबई से रवाना हुए थे और इनमें से दस पर्वतारोहियों ने शुक्रवार सुबह अंतिम पड़ाव की शुरुआत की थी। यह दल शुक्रवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसैना कर्मियों के जान गंवाने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘त्रिशूल चोटी पर पर्वतारोहण अभियान के लिए भारतीय नौसेना के दल का हिस्सा रहे नौसेना के चार कर्मियों की मृत्यु हो जाने से बहुत दुखी हूं। इस त्रासदी में देश ने न केवल बहुमूल्य युवा जिंदगियों को, बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है।’’

**************




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख