• 21 May, 2024
Foreign Affairs, Geopolitics & National Security
MENU

थलसेना प्रमुख ने चंडी मंदिर सैन्य स्टेशन का दौरा किया


शनि, 11 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) : थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला स्थित चंडी मंदिर सैन्य स्टेशन का दौरा किया और अभियानगत एवं प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली।

यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दी। इसमें कहा गया कि नरवणे ने पश्चिमी कमान के अधिकारियों को संबोधित किया और उन्हें गर्व की भावना से सेवा करने, सैन्य मूल्यों और भारतीय सेना की समृद्ध संस्कृति को कायम रखने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय सेना द्वारा बल के आधुनिकीकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम दौर और उभरते साइबर खतरों तथा जवाबी कदमों के बारे में सैनिकों को खुद को अवगत रखना चाहिए।

बयान में कहा गया, ‘‘बाद में, नरवणे ने सैनिकों के साथ बात की और पेशेवर दक्षता तथा कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों के बावजूद उच्च स्तर की युद्धगत तैयारी बनाए रखने की साहसिक भावना के लिए उनकी सराहना की।’’

उन्होंने कहा कि सभी सैन्यकर्मी लगातार जोश के साथ अपना दायित्व निभाते रहें और भविष्य की अभियानगत चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

बयान में कहा गया कि पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने उन्हें विभिन्न अभियानगत एवं प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया।

********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख