• 20 May, 2024
Foreign Affairs, Geopolitics & National Security
MENU

अमेरिका ने चीन पर 2,000 से अधिक जासूसी मिशन चलाये, सशस्त्र संघर्ष का खतरा बढ़ा


शुक्र, 29 अक्टूबर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

बीजिंग, 28 अक्टूबर (भाषा) : चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक अनुसंधानकर्ता ने चीनी सेना के एक वार्षिक सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों और विमानों ने इस साल चीन पर निशाना साधते हुए 2,000 से अधिक जासूसी मिशन संचालित किये। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की करीबी जासूसी से देश की संप्रभु सुरक्षा को खतरा है।

पीएलए की एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंस में अनुसंधानकर्ता काओ यानझोंग ने कहा कि इन मिशनों में चीन नियंत्रित द्वीपों और विवादित दक्षिण चीन सागर में चट्टानों के साथ ही चीन के तटीय क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

काओ ने दसवें शियांगशान फोरम में एक पैनल से कहा, ‘‘इस तरह की करीबी जासूसी इतनी अधिक बार करने से चीन की संप्रभु सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ जाता है जिससे चीन की ओर से पुरजोर विरोध को बढ़ावा मिलेगा और निसंदेह शस्त्रों के इस्तेमाल का जोखिम बढ़ सकता है।’’

अमेरिका और चीन के बीच संबंध इस समय सबसे कमजोर हैं। दोनों देश व्यापार समेत अनेक विषयों पर टकराव में उलझे हैं। विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के आक्रामक सैन्य रुख और हांगकांग, तिब्बत तथा शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों को लेकर भी दोनों देशों में तनाव की स्थिति है।

चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता का दावा करता है। वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रूनेई और ताइवान इस दावे का विरोध करते हैं।

भाषा वैभव उमा

उमा




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख