• 16 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता : इमरान खान


शुक्र, 17 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

इस्लामाबाद, 17 सितंबर (भाषा) : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता और इस्लामाबाद युद्ध प्रभावित पड़ोसी देश का सहयोग जारी रखेगा। साथ ही, उन्होंने तालिबान से अपने वादों को पूरा करने की अपील भी की।

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में 20 वीं शंघाई सहयोग संगठन राष्ट्राध्यक्ष परिषद (एससीओ-एसीएचएस) को संबोधित करते हुए खान ने वर्तमान में तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में तत्काल मानवीय सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की जरूरत पर जोर दिया।

डॉन अखबार ने खान के हवाले से कहा, ‘‘हमें अवश्य याद रखना चाहिए कि अफगान सरकार मुख्य रूप से विदेशी सहायता पर निर्भर है। तालिबान को अपने वादों को अवश्य पूरा करना चाहिए। ’’

खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण हित जुड़ा हुआ है और वह इसे सहयोग करना जारी रखेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता। ’’

आठ देशों, चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान का समूह एससीओ दुशांबे में अपना 21 वां शिखर सम्मेलन कर रहा है।

अफगानिस्तान, एससीओ में एक पर्यवेक्षक है।

********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख