• 19 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

इंडोनेशिया की जेल में आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 39 घायल


गुरु, 09 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

जकार्ता, आठ सितंबर (एपी) : इंडोनेशिया की राजधानी के पास क्षमता से अधिक भरी एक जेल में बुधवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य घायल हो गए।

न्याय मंत्रालय में सुधार विभाग की प्रवक्ता रीका अप्रिआंती ने बताया कि अधिकारी जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के सी ब्लॉक से लगी आग के कारणों की अब भी जांच कर रहे हैं, इस जेल में मादक पदार्थों से जुड़े मामले के अपराधियों को रखा जाता है।

रीका ने बताया कि सैकड़ों पुलिस एवं सैनिकों को तांगेरंग कारागार पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है, इसमें 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक में जब आग लगी उस दौरान वहां 122 कैदी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि आग पर कुछ घंटों बाद काबू पा लिया गया और सभी हताहतों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जेल तोड़कर भागने और दंगों के कारण आग लगना इंडोनेशिया में आम है, जहां जेलों में भीड़भाड़ एक समस्या बन गई है। यहां के कारागरों का वित्तपोषण की कमी से जूझना और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों का गिरफ्तार होना इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है।

*******




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख