• 16 May, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

यमन में सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच झड़पों में 130 लड़ाके मारे गये: अधिकारी


बुध, 29 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

सना, 28 सितंबर (एपी) : यमन के सरकारी बलों और देश के हूती विद्रोहियों के बीच दो दिनों की भीषण झड़पों में 130 से अधिक लड़ाके मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर विद्रोही हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विद्रोहियों ने इस साल की शुरुआत में मारिब पर अपने हमलों को फिर से शुरू किया है जिससे कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

आदिवासी बुजुर्गों, सरकार और विद्रोही अधिकारियों के अनुसार लड़ाई की नई घटनाएं मारिब के दक्षिण में हुई है जहां विद्रोही सरकारी सुरक्षा को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

मारिब शहर में संघर्ष बढ़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलने के लिए सऊदी अरब की यात्रा की थी। अमेरिका ने यमन के वर्षों के युद्ध में संघर्ष विराम के लिए दबाव डाला है।

गौरतलब है कि यमन 2014 के बाद से गृहयुद्ध से ग्रस्त है, जब ईरान समर्थित हूती ने राजधानी सना और देश के अधिकांश उत्तर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

***********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख