• 24 April, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

दुनिया मान रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का समाधान भारत के मानवीय मूल्यों में पाया जा सकता है: मोदी


रवि, 12 सितम्बर 2021   |   2 मिनट में पढ़ें

अहमदाबाद, 11 सितंबर (भाषा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया यह मानने लगी है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान भारत द्वारा सिखाए गए मानवीय मूल्यों में पाया जा सकता है। उन्होंने हमलों की 20वीं बरसी पर कहा कि ‘9/11’ की तारीख को मानवता पर प्रहार के लिए याद किया जाता है और इसने हमें कई चीजें सिखाई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया जहां पर रोजगार के आकांक्षियों और छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सरदार धाम – द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास का भूमि पूजन भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज 11 सितंबर यानी 9/11 है। दुनिया के इतिहास की एक ऐसी तारीख जिसे मानवता पर प्रहार के लिए जाना जाता है। लेकिन इसी तारीख ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी। एक सदी पहले ये 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज के ही दिन स्वामी विवेकानंद ने उस वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान, मानवता के इन्हीं मूल्यों से ही होगा।’’ उन्होंने कहा कि इन आतंकवादी हमलों से मिली सीख को हमें याद रखना है तो हमें पूरे विश्वास के साथ मानवीय मूल्यों के लिए प्रयास करते रहना होगा।

मोदी ने तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की पुण्यतिथि पर तमिल अध्ययन की चेयर गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘आज इस अवसर पर मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा भी कर रहा हूं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सुब्रमण्य भारती जी के नाम से एक चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तमिल अध्ययन पर ‘सुब्रमण्य भारती चेयर’ बीएचयू के फेकल्टी ऑफ आर्ट्स में स्थापित होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत के महान विद्वान, दार्शनिक और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की सौंवी पुण्यतिथि है। सरदार (पटेल) साहब ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की जो कल्पना की थी वही दर्शन महाकवि भारती की तमिल रचनाओं में पूर्ण देवत्व के साथ दैदीप्यमान हो रहा है।’’

*******




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (2)

Bipin Kumar Sharma

सितम्बर 12, 2021
हैवान, राक्षस, धूर्त, नीच, दुष्ट कभी मानवीय मूल्यों का आदर नहीं करते। पृथ्वीराज चौहान ने 16 बार मानवीय मूल्यों के आधार पर ही जिंदा छोड़ दिया था। उसका अंजाम क्या हुआ आप को पता है। पृथ्वीराज चौहान की पराजय ने ही इस्लाम के लिए हिंदुस्तान की पावन भूमि के दरवाजे हमेशा के लिए खोल दिए थे। मोदी जी को मेरा सुझाव है कि ज्यादा संत बन ने की जरूरत नहीं है। 9/11 के बाद दुनियां दो भागों में विभाजित हो गई है। हमारे राजनेताओं की इसी भूल के कारण भारत आजतक खून के आंसू रो रहा है। भारत के हिंदूं जनमानस ने आप को प्रवचन देने के लिए नहीं बल्कि इसी खूंखार आतंक को भारत से मिटाने के लिए ही प्रधानमन्त्री बनाया है।

Shailendra

सितम्बर 12, 2021
बड़े संत बनने का शोख चढ़ा है, कब सुधरेंगे मोदी साहब ? मानो या ना मानो हाथ तो खून से गंदे हमे करने ही पड़ेंगे, वैसे तुम नेता लोगो की कोम को कब कौनसा चस्का चढ़ जाता है पता ही नही चलता

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख