• 28 March, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

भारत को अपना प्राचीन ज्ञान विश्व के साथ साझा करना चाहिए: दलाई लामा


शुक्र, 17 सितम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

धर्मशाला (हिमाचल प्रदश), 16 : सितंबर (भाषा) बौद्ध आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को अपना प्राचीन ज्ञान विश्व के साथ साझा करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी आध्यात्मिक परंपराओं को सम्मान देने के लिए देश के धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण की सराहना की।

उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘हालांकि बुद्ध के समय से पूरी दुनिया में काफी बदलाव आया है, लेकिन उनके उपदेश का सार आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना 2500 साल पहले था। बुद्ध की सलाह बस इतनी ही है कि दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाएं और हरसंभव तरीके से लोगों की मदद करें।’

बौद्ध आध्यात्मिक नेता ने कहा कि भारतीय हमारे गुरु थे, लेकिन अब समय आ गया है कि भारत अपने ज्ञान को शेष विश्व के साथ साझा करे। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा ने सभी आध्यात्मिक परंपराओं का सम्मान करने की भारतीय परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान को धर्मनिरपेक्ष और अकादमिक तरीके से पेश करना जरूरी है।

बौद्ध धर्म को भारत से जोड़ते हुए दलाई लामा ने कहा, ‘जब मैं पहली बार भारत आया, तो मैंने इस देश और अपनी मातृभूमि तिब्बत के बीच के घनिष्ठ संबंधों पर गौर किया। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने कहा है, भारत बुद्ध की भूमि है। बौद्ध धर्म का अंतिम उद्देश्य मानवता की सेवा करना है।’’

********




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख