• 25 April, 2024
Geopolitics & National Security
MENU

दक्षिणी बांग्लादेश में एक नौका में लगी आग, 36 लोगों की मौत


शुक्र, 24 दिसम्बर 2021   |   < 1 मिनट में पढ़ें

ढाका, भाषा: दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सुगंधा नदी में एक यात्री नाव में आग लगने से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नौका में करीब 1000 लोग सवार थे। यह हादसा राजधानी से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, अभी तक 36 शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  झुलसे लोगों का फिलहाल  स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह नाव राजधानी ढाका से बरगुना जा रही थी। शुक्रवार के तड़के करीब 3:00 बजे मोटर बोट में अचानक से आग लग गई। जब आग लगी तब यात्री सो रहे थे। आग लगते ही नाव पर हड़कंप मच गया। कुछ यात्री तो समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है, वहीं, कुछ यात्री भीषण आग को देखकर नदी में कूद गए। इसमें भी कई लोगों के मरने की आशंका है। आग की सूचना मिलने के बाद बरिशल डिवीजन फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के उप निदेशक कमल उद्दीन भुइयां के नेतृत्व में 15 अग्निशमन की गाड़ियां सु्बह 3:50 बजे घटनास्थल पर पहुंच  गईं।

 

 




चाणक्य फोरम आपके लिए प्रस्तुत है। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (@ChanakyaForum) और नई सूचनाओं और लेखों से अपडेट रहें।

जरूरी

हम आपको दुनिया भर से बेहतरीन लेख और अपडेट मुहैया कराने के लिए चौबीस घंटे काम करते हैं। आप निर्बाध पढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम अथक प्रयास करती है। लेकिन इन सब पर पैसा खर्च होता है। कृपया हमारा समर्थन करें ताकि हम वही करते रहें जो हम सबसे अच्छा करते हैं। पढ़ने का आनंद लें

सहयोग करें
Or
9289230333
Or

POST COMMENTS (0)

Leave a Comment

प्रदर्शित लेख